किवी फल के 7 फायदे, उपयोग - All about Kiwi in Hindi.


 जब स्वास्थ्य को ठीक रखने की बात आती है तो विशेषज्ञ फल खाने को सलाह देते हैं। लेकिन हम इस लेख में केवल फल खाने की बात करेंगे। किवी फ्रूट स्वाद के साथ साथ गुणों से भी भरपूर है, जिसके बारे में पाठकों का जानना जरूरी है।


किवी फल क्या है - What is kiwi fruit in Hindi ?

किवी फल खाने के फ़ायदे जानने से पहले जानते हैं कि कीवी फल कैसा होता है । किवी फल बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम और हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे छोटे बीज होते हैं जिन्हें खाया जा सकता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह फल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। आगे हम विस्तार से जानकारी देंगे की कीवी फल खाने से क्या फ़ायदे होते हैं।

1. कब्ज और पाचन के लिए किवी के फायदे

कब्ज और पाचन के लिए भी किवी खाने के फायदे हो सकते हैं। इसी संबंध में एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध उपलब्ध है। इस शोध में कहा गया है कि हल्के फुल्के कब्ज की समस्या में किवी फ्रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। Isme लैक्सेटिव गुण होता है , जो पेट को साफ करने में मदद करता है। वहीं एक अन्य स्टडी के दौरान इरीटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को 4 हफ्ते तक किवी फ्रूट का सेवन कराया गया । परिणाम स्वरूप उसके मालत्याग की आवृति में बढ़ोतरी हुई और अंत की कार्य प्रणाली में सुधार पाया गया।


2. सही वज़न के लिए किवी फ्रूट 

किवी खाने के फायदे में वज़न संतुलन भी शामिल है। स्वस्थ रहने के लिए और वज़न को संतुलित रखने के लिए किवी फल को स्नेक्स के तौर पर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।


3. इम्यूनिटी के लिए किवी फल के फायदे

किवी लाभ में बेहतर इम्यूनिटी भी शामिल है किवी फल रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई की स्टडी के अनुसार किवी फल में विटामिन c , कैरोटीनाइड, पालीफेनोल और फाइबर पाए जाते हैं। ये तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि कीवी का सेवन इम्यून सिस्टम के साथ साथ कई तरह के रोगों को भी दूर रखने में सहायता कर सकता है।


4. अच्छी नींद के लिए किवी फल

किवी खाने के फायदे की बात हो रही हो और नींद का ज़िक्र न हो, ऐसा तो हो ही भी सकता। इस संबंध में किए गए मेडिकल रिसर्च में सोने के एक घंटे पहले किवी फल का सेवन अच्छी नींद में मददगार पाया गया है। किवी फल की उच्च एंटी आक्सीडेंट क्षमता भी अक्सीडेटिव क्षति को कम कर सकती है और परिणाम स्वरुप नींद की गुणवत्ता में सुधार kr सकती है।


5. आंखों के लिए किवी फल के फायदे 

किवी फल बेनिफिट्स में आंखों को स्वस्थ रखना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, किवी फल में ल्यूटिन और जियाजेनथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं।


6. लीवर के लिए किवी फल के फायेदे

बेनिफिट ऑफ़ किवी फ्रूट में स्वस्थ लीवर भी शामिल है। एक रिसर्च से यह साबित हुआ है कि कीवी फल का सेवन लीवर से संबंधित समस्याओ को रोकने में सहायक हो सकता है। किवी फ्रूट में एंटी आक्सीडेंट गुण होते हैं, जो अक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम कर सकते हैं। इससे लीवर से जुड़ी समस्याओं के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।


7. कील-मुंहासों में किवी के फायदे

किवी का सेवन एक्ने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, किवी विटामिन c से भरपूर फल है विटामिन सी में एंटी इनफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने की समस्या से बचाओ या राहत दिलाते हैं।





टिप्पणियाँ